आरा, जनवरी 5 -- आरा, हि.सं.। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अधिगृहीत विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों के भवनों और परिसर की सूचना राज्यपाल सचिवालय ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय समेत सभी विश्वविद्यालयों से मांगी है। राज्यपाल के प्रधान सचिव ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र जारी किया है। राज्यपाल सचिवालय ने पत्र के माध्यम से छह जनवरी तक पूरी जानकारी मांगी है। मालूम हो कि चुनाव के दौरान आरा मुख्यालय के एचडी जैन कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एसबी कॉलेज, जगजीवन कॉलेज सहित शाहाबाद के चारों जिलों के कई कॉलेजों का अधिग्रहण किया गया था। इससे कॉलेजों का कुछ नुकसान भी हुआ है। कई बेंच भी टूटी हैं। वहीं कॉलेज परिसर के मैदान का भी नुकसान हुआ। जैन कॉलेज के खेल मैदान के नुकसान पर सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार तिवारी मुनमुन ने डीएम को भी पत्र लिखा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.