लखनऊ, फरवरी 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पंचायत व विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर सोमवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि अब समय कम है और लक्ष्य बड़ा है। ऐसे में वह गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर पार्टी के प्रचार में जुटें। राजधानी स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में अनुप्रिया ने पार्टी पदाधिकारियों से दो टूक कहा कि समय रहते ही सभी कील-कांटे दुरुस्त कर आगे आ रहे पंचायत और विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें। चुनाव में बड़ी सफलता तभी मिलेगी जब पार्टी का विचार, पार्टी का झंडा हर गांव और हर बूथ पर पहुंचेगा। हर जिले में ग्राम पंचायत व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से पदाधिकारी समन्वय बनाएं और अपन...