रांची, जनवरी 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 21 से 23 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन सम्मेलन' (आईआईसीडीईएम) आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में झारखंड को 'मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची' विषय पर व्याख्यान देने के लिए नामित किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शुक्रवार को निर्वाचन सदन में एनएलएमटी और शिक्षाविदों के साथ सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। के. रवि कुमार ने निर्देश दिया कि सम्मेलन में व्याख्यान देने और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी एनएलएमटी और शिक्षाविद आपसी समन्वय स्थापित कर समय पर तैयारियां पूरी करें। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में कुल 36 विषयगत समूहो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.