मधुबनी, अक्टूबर 31 -- मधवापुर,निज प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव में हरलाखी से एक निर्दलीय उम्मीदवार के प्रचार वाहन की ठोकर से शुक्रवार रात करीब 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार शाम बलवा गांव के पास करीब अनियंत्रित प्रचार वाहन ने एक किशोर और एक युवक को ठाकर मार दी। जिसमें 15 वर्षीय किशोर की मौत इलाज के दौरान दरभंगा में हो गयी। जबकि 18 वर्षीय जख्मी युवक का इलाज साहरघाट के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक किशोर बासुकी गांव निवासी श्याम शंकर चौधरी का बेटा विशाल कुमार था। जबकि जख्मी युवक भी उसी गांव के सुनील ठाकुर का बेटा सुमन कुमार है। ये दोनों एक बाइक पर सवार होकर साहरघाट से अपने घर जा रहे थे। वहीं प्रचार वाहन विपरीत दिशा से साहरघाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। यह दुर्घटना एनएच 227 पर बलवा बासुकी के बीच हुई। आक्रोशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.