गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शनिवार को चुनाव प्रचार थमने के साथ भी भोंपू का शोर भी बंद हो गया। 23 फरवरी को होने वाले चुनाव में प्रचार थमने के साथ ही जिला अंतर्गत तीनों शहरी निकायों गढ़वा नगर परिषद, श्रीबंशीधर नगर और मझिआंव नगर पंचायत में भोंपू का शोर थम गया। अब प्रत्याशी डोर-टू-डोर पहुंचकर लोगों से संपर्क कर अपने-अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। गढ़वा नगर परिषद में कुल 21 वार्ड हैं। नगर परिषद क्षेत्र में 42 मतदान केंद्र बनाये गए है। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड के लिए 30 मतदान केंद्र व मझिआंव नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गढ़वा नगर परिषद में कुल 34 हजार 347 मतदाता हैं। उनमें से 17 हजार 570 पुरुष और 16 हजार 777 महिला मतदाता हैं। वहीं श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत अंतर्गत कुल 26 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.