मेरठ, नवम्बर 10 -- सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मो. आजम खां ने कहा है कि बिहार के जंगलराज में जाना उचित नहीं था। इस कारण वह बिहार में चुनाव प्रचार करने नहीं गए। रविवार शाम मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के बड़ागांव में शादी समारोह में पहुंचे पूर्व मंत्री आजम खां ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि भाजपा के नेताओं ने कह दिया था कि मैं मारा जा चुका हूं। ऐसे में बिहार के जंगलराज में उनका जाना अक्लमंदी की बात नहीं थी। इस कारण बिहार के चुनाव प्रचार में नहीं गए। उन्होंने कहा कि मेरी वजह से कोई हादसा हो जाता तो नुकसान हो जाता। वैसे देश के प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि बिहार में जंगलराज है। फिर जंगलराज में जाने से क्या फायदा। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर कहा कि यह तो मीडिया से ही जानकारी मिली है। लिखित में कोई आदेश नहीं मिला। फिर कैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.