रामगढ़, फरवरी 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ चुनाव को लेकर 8 फरवरी से लगातार प्रचार-प्रसार का दौर जारी है। प्रचार-प्रसार की अंतिम तिथि 21 फरवरी संध्या 5 बजे तक है। इसके बाद रैली, सभा के साथ लाउड स्पीकर का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थी केवल डोर-टू-डोर व्यक्तिगत प्रचार कर सकेंगे। इसके माध्यम से अपने पक्ष में वोट की अपील की जा सकेगी। इसलिए चुनाव प्रचार के अंतिम सभी अभ्यर्थी अपने-अपने समर्थकों के साथ बड़े कार्यक्रम करेंगे। रैली, सभा, रोड-शो जैसे कार्यक्रम के माध्यम से जनता के समक्ष अपने शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा। ताकि वोटरों को अपने-अपने पक्ष में गोलबंद किया जा सके। इसे लेकर एक दिन पूर्व से ही तैयारी की जा रही है। जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम ने किया जनसंपर्क : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयर...