अररिया, जनवरी 31 -- अररिया, विधि संवाददाता जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 के लिए नवनिर्वाचित कमिटी सदस्यों को चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान एक सादे समारोह में प्रदान किया गया। चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद ने बताया कि अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष सुधीर कुमार राय, महासचिव संजीव कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार देसाई, संयुक्त सचिव क्रमश: मो सलमान रागिब व मिथिलेश कुमार झा, एक्जीक्यूटिव मेंबर्स विवेक प्रकाश, सीतेश कुमार वर्मा, कौशल वर्मा व मो मसूद आलम उर्फ पप्पू को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी व महासचिव संजीव कुमार सिन्हा के द्वारा पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व महासचिव सहित चुनाव पदाधिकारी को जिला अधिवक्ता संघ अररिया ...