बिजनौर, फरवरी 13 -- जिला बार एसोसिएशन बिजनौर का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी समय पर चुनाव न कराए जाने से नाराज होकर कार्यकारिणी के कई पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को इस घटना से जिला न्यायालय परिसर में अफरातफरी रही। सोशल मीडिया पर पदाधिकारियों के इस्तीफे वायरल होते रहे। शुक्रवार को सुबह से ही कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में अधिवक्ता कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग बाधित होने की समस्या को लेकर हड़ताल की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे पर गंभीरता न दिखाए जाने से अधिवक्ताओं में रोष बढ़ गया। इस संबंध में बार हाल में वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता और राजेंद्र सिंह जंघाला के संचालन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिला बार एसोसिएशन का कार्यकाल तीन अगस्त 2025 को समाप्त हो चुका है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.