बरेली, दिसम्बर 1 -- नवाबगंज। गांव में विकास कार्यों में अब तक तीन प्रतिशत कमीशन लेने वाला एक जेई अब चुनाव नजदीक आने पर ग्राम महिला ग्राम प्रधान से 15 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहा है। जिससे परेशान ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही सीडीओ, बीडीओ व ब्लॉक प्रमुख को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मसीत वलीनगर गांव में रहने वाली जमुना देवी ग्राम प्रधान हैं। उनका आरोप है कि गांव में विकास कार्य कराने के नाम अब जेई तीन प्रतिशत कमीशन लेते थे। अब पंचायत चुनाव करीब होने के कारण वह उनसे 15 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। कमीशन न देने पर वह गांव में कराए गए विकास कार्य की धनराशि पास न होने की धमकी दे रहा है। जिससे परेशान ग्राम प्रधान जमुना देवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने...