लखनऊ, नवम्बर 22 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आज नए तरह की लड़ाई छिड़ी हुई है। चुनाव नए तरीके से लड़ा जा रहा है। हम लोगों को सूझ-बूझ और समझदारी से काम करना है। उन्होंने शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर यह बातें कहीं। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस शनिवार को पार्टी मुख्यालय समेत पूरे प्रदेश मनाया गया। नेताजी के प्रशंसकों ने उन्हें याद किया और नमन किया। अस्पतालों और गरीबों में फल वितरण किया गया तथा भंडारों का आयोजन किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सभी लोग श्रद्धेय नेता जी को याद कर रहे है। उनका पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा। समाजवादी पार्टी उन्ही के बताए हुए रास्ते पर चल रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.