गुड़गांव, नवम्बर 13 -- कलंक के खिलाफ :गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव तहसीलदार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत परिवहन बिलों के भुगतान के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के एवज में मांगी गई थी। जबकि इस मामले में चुनाव कार्यालय का सहायक अभी फरार है और जल्द ही एसीबी टीम गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। साल 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी गाड़ियां उपायुक्त गुरुग्राम द्वारा ली गई थी। इनका सरकारी बिलों का भुगतान पुलिस आयुक्त कार्यालय के माध्यम से चुनाव कार्यालय, गुरुग्राम से होना था। बिल भुगतान के लिए अनापत्ति प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.