मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। चुनाव में अधिग्रहण होने वाले वाहनों के मालिकों को दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसमें गाड़ियों के चालक को पान-मसाला व गुटखा नहीं खाने के लिए कहा जा रहा है। इसे चुनाव आयोग का आदेश बताया जा रहा है। परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में दूसरे प्रदेशों से बड़े अधिकारी व सुरक्षा बल के जवान आ रहे हैं। राज्य की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उनसे संयमित व्यवहार के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए चालकों को विशेष तौर पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि अगर अधिकारी फोन पर बात करते हैं तो उनकी बातें बाहरी व्यक्तियों को नहीं बताएं। किसी मुद्दे पर बात करते हुए वाहन चालक अपनी राय अधिकारियों के सामने नहीं रखें। मालूम हो कि, मतदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.