सीतामढ़ी, मई 6 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रश्मि झा ने की। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ जीतो, चुनाव जीतो अभियान को धरातल पर उतारने का नर्णिय लिया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव संगठनात्मक शक्ति और जमीनी मजबूती से जीता जा सकता है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से आपसी समन्वय बनाकर बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय बनाने और उनकी जम्मिेदारी तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मौके पर हेमंत कुमार मश्रिा, रविराज गुप्ता, राम बाबू दास, विनय पासवान, वीरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार झा, विजय पासवान समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने विचार रखे।

हिं...