जमशेदपुर, फरवरी 9 -- निकाय चुनाव के तहत उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। रविवार से मेयर, अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी औपचारिक रूप से मैदान में उतर गए हैं। प्रत्याशी अपने-अपने चुनाव चिह्न के साथ घर-घर संपर्क, नुक्कड़ सभाएं और टोली बनाकर जनसंपर्क करते नजर आएंगे। मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। भले ही यह चुनाव दलगत चुनाव चिह्न पर नहीं हो रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशी और पार्टी कार्यकर्ता पूरे दमखम के साथ प्रचार में जुट गए हैं। मेयर और अध्यक्ष प्रत्याशियों के साथ वार्ड स्तर के उम्मीदवार भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.