अल्मोड़ा, जुलाई 16 -- अल्मोड़ा। पंचायती चुनाव के लिए चुनाव चिह्नों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसी के साथ प्रत्याशी अपने समर्थकों संग चुनाव चिह्न झोले में डाल गांवों को रवाना हो गए हैं। साथ ही गांवों में चुनावी शोर शुरू हो गया है। त्रिस्तरीय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से चुनाव चिह्नों का आवंटन शुरू हुआ। ब्लॉक कार्यालय में चुनाव चिह्न लेने के लिए दूर दराज से आए ग्रामीणों और उनके समर्थकों की भीड़ जुटी रही। कई लोगों ने पूजा अर्चना के बाद चुनाव चिह्न लिया। चुनाव चिह्न मिलने के बाद अधिकांश प्रत्याशी उत्साहित दिखे। किसी को कप-प्लेट, किसी को अंगूठी, कटहल, उगता सूरज, अनानाश आदि लेकर गांवों को निकले। चुनाव चिह्न मिलने के साथ ही अब गांवों में चुनावी शोर बढ़ गया है। कल तक प्रत्याशी के नाम से चुनाव प्रचार करने वाले अब सिंबल हाथ में लिए...