चतरा, फरवरी 7 -- चतरा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को सभी अध्यक्ष पद एवं वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया। यह चुनाव चिन्ह समाहरणालय में दिया गया। चुनाव चिन्ह मिलते ही उम्मीदवारों के चेहरों पर खुशी थी। समाहरणालय परिसर और संबंधित कार्यालयों के बाहर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना रहा। चुनाव चिन्ह प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। कई स्थानों पर समर्थकों ने अपने प्रत्याशियों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और नारेबाजी कर उत्साह व्यक्त किया। पूरे दिन परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। उम्मीदवारों ने चुनाव चिन्ह मिलने के बाद जनता के बीच जाकर प्रचार अभियान तेज करने की बात कही। चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.