मोतिहारी, अक्टूबर 10 -- मोतिहारी। आज के समय में सियासत में कुर्सी के लिए नेता पानी की तरह पैसा बहाते हैं। माना जाता है कि धन-बल के जोर से ही चुनाव जीता जा सकता है। इसके विपरीत 1980 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण के मधुबन सीट से लड़े ब्रजकिशोर सिंह ने सियासी शुचिता की अद्भुत मिसाल पेश की थी। उन्होंने खर्च के लिए पार्टी फंड से मिली राशि में से बची राशि वापस कर दी थी। आज भी राजनीतिक गलियारों में लोग उन्हें बड़ी श्रद्धा से याद करते हैं। जानकार बताते हैं कि वर्ष 1980 के विधानसभा चुनाव में पूर्वी चंपारण की मधुबन सीट से ब्रजकिशोर सिंह कांग्रेस से चुनाव लड़े थे। चुनाव खर्च के लिए पार्टी से उन्हें 30 हजार रुपए मिले थे। ब्रजकिशोर बाबू ने तीन जीप से चुनाव प्रचार कराया। खुद कभी पैदल तो कभी जीप से चुनाव प्रचार करते रहे। कार्यकर्ता साइकिल से प्रचार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.