जमशेदपुर, फरवरी 20 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव लड़ रहे प्रतयाशियों के चुनाव खर्च का हिसाब जमा करने का शुक्रवार को मतदान से पहले का अंतिम दिन है। पुराने सेल्स टैक्स भवन सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से हिसाब जमा लिया जाएगा। प्रत्याशी खुद या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से अपना हिसाब जमा कर सकते हें। हालांकि मतदान के बाद एक मौका और मिलेगा। उसमें हिस्सा नहीं लेने वालों को बाद में चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। इससे पूर्व 12 और 16 को भी चुनावी खर्च का हिसाब जमा करने का मौका दिया गया था। 23 को मतदान और 27 को मतगणना है। इन दोनों मौकों पर प्रत्याशियों को मोटा खर्च करना पड़ेगा। 20 के बाद चुनाव खर्च की स्थिति कुछ स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.