धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद नगर निगम का चुनाव खत्म होते ही सिंदरी के चौपालों में जीत की चर्चा शुरु हो गई है। सिंदरी में मेयर को लेकर चर्चा खूब हो रही है। परंतु कौन बनेगा पार्षद की चर्चा भी जोरों पर है। टक्कर में शामिल प्रत्याशी के समर्थक अपने अपने पक्ष में तर्क देकर जीत का दावा कर रहे है। सबसे गंभीर चर्चा पार्षदों के जीत को लेकर हो रही है। पार्षद के सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। चर्चा है कि इस बार चुनाव में शराब और रुपये खुलकर बांटे गये। यह बात अलग है कि एक घटना को छोड़कर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब और रुपये बांटने वाले प्रशासन की पकड़ में नही आए। परंतु शराब और रुपये बांटने वाले मजबूती से सिंदरी के तीनों वार्डो में अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। चुनावी सर्वेक्षण करने वाले भी पार्षद प्रतियाशियों के उग्र तेवर देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.