बोकारो, फरवरी 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम निर्वाचन की तैयारियों के तहत वाहन कोषांग पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज ने चुनावी कार्यों के सुचारू से संचालन के लिए 70 वाहनों को नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में संबंधित वाहन मालिकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने वाहनों को निर्वाचन कार्य हेतु उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि सभी वाहन मालिक आगामी 19 फरवरी की संध्या तक डीएवी स्कूल सेक्टर 8 बोकारो स्टील सिटी बोकारो में जमा करने को कहा गया है। डीटीओ ने बताया कि चुनाव के दौरान मतदान कर्मियों के आवागमन, ईवीएम मशीनों के परिवहन, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य से वाहन कोषांग द्वारा वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। वाह...