लातेहार, फरवरी 5 -- लातेहार, संवाददाता। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने लातेहार नग रपंचायत चुनाव हेतु सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक की प्रतिनियुक्ति की है। *सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद जबकि व्यय प्रेक्षक नीरज कुमार को बनाया गया हैं। दोनों से पुराना परिसदन में मिला जा सकता हैं। जिला प्रशासन ने नगर पंचायत क्षेत्र के सभी आम नागरिकों/उम्मीदवारों से अपील की है कि निर्वाचन संबंधित किसी भी प्रकार के शिकायत/सूचना प्रेक्षक को उपरोक्त मोबाइल संख्या पर दी जा सकती है तथा उपरोक्त निर्धारित विवरण के अनुसार सामान्य प्रेक्षक/व्यय प्रेक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। सामान्य प्रेक्षक/व्यय प्रेक्षक से सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच मिलकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...