भागलपुर, नवम्बर 12 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान के लिए लोगों की भारी भीड़ विभिन्न बूथों पर दिखी। एक तरफ जहां लोग घंटों कतारों में अपने मनपसंद प्रत्याशी को वोट गिराने के लिए डटे रहे। वहीं कई गांवों में लोग टीवी से भी चिपके रहे, जो न केवल पीरपैंती बल्कि बिहार की राजनीति पर टकटकी लगाए रहे। श्यामपुर गांव में चाय दुकान पर टीवी से चिपके लोगों से जब पूछा तो कहा कि हमने अपना वोट गिरा दिया है। अब बिहार के अन्य जगह का जायजा ले रहे हैं कि सरकार किसकी बन रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.