कोडरमा, नवम्बर 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड की सीमा पर कड़ा पहरा है। 24 घंटे हर गतिविधियों की निगरानी रखी जा रही है। जिले मेघातरी स्थित चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। वहीं जांच में सख्ती व पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी करायी जा रही है। इन सीमा पर चेकपोस्टों पर कड़ा पहरा लगाया गया है। इन पर सिविल व प्रशासनिक पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय पुलिस भी नजर रख रही है। साथ ही शराब को लेकर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम भी वाहनों की सख्ती से जांच कर रही है। बता दें कि जिले की झारखंड से लगी सीमा पर रजौली में दो, गोविन्दपुर में दो व कौआकोल में एक चेकपोस्ट बनाये गये हैं। जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी दी गयी है। चेकपोस्ट पर बिहार के नवादा की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.