हजारीबाग, फरवरी 7 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक रविराज शर्मा एवं व्यय प्रेक्षक पंकज नारायण की अध्यक्षता में महापौर एवं वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में निर्वाचन में भाग ले रहे सभी उम्मीदवारों को आदर्श आचार संहिता के सख्ती से अनुपालन तथा चुनाव प्रचार-प्रसार में होने वाले व्यय के आय-व्यय से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रेक्षकों ने उम्मीदवारों को चुनावी व्यय पंजी में प्रविष्टि, व्यय की गणना, पेनल्टी सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तार से दी। बैठक में बताया गया कि प्रचार-प्रसार में प्रयुक्त होने वाले बैनर एवं पोस्टर पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम अंकित करना अनिवार्य है। चुनावी सभा, जुलूस एवं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.