सोनभद्र, फरवरी 19 -- घोरावल। स्थानीय तहसील अधिवक्ता समिति की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए गुरुवार को छह नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसकी जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी राम अनुजधर द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए एक और अन्य पदों के लिए पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इसके साथ महामंत्री पद के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 21 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 23 फरवरी को नाम वापसी और आवश्यकता होने पर मतदान 27 फरवरी को होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...