बगहा, मई 19 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय । आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर सरकारी शिक्षक-शिक्षिकाओं का डेटा तैयार करने का निर्देश दिया गया है। बावजूद इसके जिला के नौ प्रखंड शिक्षा अधिकारियों की उदासीनता के कारण निर्धारित समय सीमा में यह कार्य पूरा नहीं हो सका। इसे लेकर निर्वाचन विभाग से लेकर शिक्षा विभाग में सख्त रूख अपनाया है। जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय द्वारा बीते 15 अप्रैल को ही आदेश जारी करते हुए कार्यरत्त शिक्षक शिक्षिकाओं की अद्यतन विवरणी जिला निर्वाचन कोषांग को उपलब्ध कराने के साथ एनओसी प्राप्त कर लेने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके डीएम का आदेश अनुपालन में उदासीनता पर जिला शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सूची नहीं देने वाले नौ बीईओ पर कार्रवाई की है। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में डीएम के आदेश की अनदेखी पर डीईओ ने कर्तव्यहीनता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.