जमशेदपुर, फरवरी 9 -- जमशेदपुर। निकाय चुनाव के बाद कृषि यंत्रीकरण मेला आयोजित किया जाएगा। किसानों को सस्ते दर पर यंत्र उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से इस वर्ष भी कृषि यंत्रीकरण मेला आयोजित किया जाएगा लेकिन आचार संहिता लगे होने के कारण फिलहाल मेला आयोजित नहीं किया जा रहा है। निकाय चुनाव समाप्त होते ही यंत्रीकरण मेला की तिथि जारी की जाएगी और उस दिन किसान सस्ते दर पर कृषि यंत्र कृषि खरीद सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...