लखनऊ, दिसम्बर 18 -- इटौंजा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम युवक पर एक ग्राम प्रधान ने हमला कर मारपीट की। पीड़ित प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी में है। आरोप है कि प्रधान ने पीड़ित को चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। इटौंजा इलाके के एक गांव निवासी माधव राजपूत के मुताबिक इस बार के पंचायत चुनाव में वह ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इस सिलसिले में वह लोगों से जनसंपर्क भी कर रहे हैं। आरोप है कि यह बात वर्तमान प्रधान को नागवार गुजर रही है। जिसके चलते उसने बुधवार की शाम उन्हें रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि प्रधान ने चुनाव लड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडये यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...