रामगढ़, फरवरी 23 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में नगर परिषद रामगढ़ का चुनाव समाप्त होते ही शहर की फिजा पूरी तरह चुनावी चर्चाओं से सराबोर हो गई है। सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कहीं युवाओं में उत्साह नजर आया तो कहीं बुजुर्ग और महिलाएं भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंची। मतदान समाप्त होते ही मतपेटी को कड़ी सुरक्षा के बीच रामगढ़ कॉलेज स्थित बने स्ट्रांग रूम में सील कर रखा गया है। इसके बाद अब पूरे शहर में दावों और कयासों का दौर शुरू हो गया। अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड पार्षद पद तक के सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। समर्थकों का उत्साह भी कम नहीं है। चौक-चौराहों, चाय दुकानों, बाजारों और मुहल्लों में देर रात तक चुनावी चर्चाएं चलती रहीं। -चौक-चौराहों पर सियासी...