पलामू, फरवरी 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी के समर्पित नगर अध्यक्ष प्रत्याशी सेराफिनुश कुल्लू के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने वार्ड संख्या 14, 5, 6 एवं 17 में जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए सेराफ़िनुश के चुनाव चिह्न ईंटे छाप में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा और महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह किया। प्रत्याशी सेराफिनुस कुल्लू ने भी लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...