धनबाद, फरवरी 20 -- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि धनबाद में मेयर का चुनाव अलग-अलग लड़ने के बावजूद गठबंधन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राजेश ठाकुर गुरुवार को डोमगढ़ में पूर्व नगर अध्यक्ष अजय सिंह के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह भी थे। राजेश ठाकुर ने कहा कि निगम का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। कांग्रेस ने चुनाव की संभावनाओं का आंकलन किया और खुद को यहां सशक्त पाया। इसलिए नगर निगम चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। झामुमो के समर्थन से चंद्रशेखर अग्रवाल के चुनाव मैदान में रहने से परिणाम पर संभावित असर के संबध में पूछे जाने पर कहा कि कांग्रेस जिले में मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि भाजपा समर्थक चार लोग चुनाव मैदान में हैं। इसलिए भी कांग्रेस मजबूत स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.