गढ़वा, फरवरी 13 -- मझिआंव। नगर पंचायत क्षेत्र में चुनाव प्रचार की सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष पद के नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उनमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शोभा देवी का चुनाव कार्यालय खोला गया। मेन बाजार में स्थित उनके आवास पर राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास ने कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। वही बस स्टैंड के आगे दूसरा कार्यालय का भी उद्घाटन मस्जिद के मौलाना सिद्दीकी रजा ने फीता काटकर किया। मौके पर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शोभा ने लोगों से समर्थन की अपील की। मौके पर विजय जायसवाल, सूरज जायसवाल, मंसूर खां, अनवार खां, चुन्नू साव, टुभुक साव, आर्यन जायसवाल, शुभम जायसवाल, अजित खलिफा, सोनू जायसवाल, जैनु खां सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...