फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- फिरोजाबाद, चुनाव आयोग लगातार राजनैतिक पार्टियों से संवाद रहा है। चार माह में स्थानीय, राज्य और केंद्र स्तर पर पर बैठक कराई गई हैं। कुल मिलाकर पांच हजार ऐसी बैठकें कराई गई हैं, जिनमें 28 हजार जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। ये कहना था मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का, जो शनिवार को जिले के भ्रमण पर आए। वह लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ छदामीलाल दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन किए। पत्रकार वार्ता में उठे चुनाव आयोग के विपक्ष पर प्रहार एवं बिहार के लोगों का शिकायत न सुनने जैसे सवालों का जवाब देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि राजनैतिक पार्टियों से चुनाव आयोग का संवाद लगातार होता रहता है। चुनाव आयोग स्वयं सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पार्टियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.