लखनऊ, मई 6 -- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग (इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया) में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत तीनों चुनाव आयुक्तों से मुलाकात की है। बहनजी के नाम से लोकप्रिय चार बार सीएम रह चुकीं मायावती इस समय संसद या विधानसभा की सदस्य नहीं हैं। मायावती आम तौर पर पार्टी के कार्यक्रमों के अलावा इस तरह की बैठकों में नहीं जाती हैं। मायावती का पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और कोषाध्यक्ष श्रीधर के साथ चुनाव आयोग की बैठक में जाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। चुनाव आयोग ने इस बैठक को लेकर आधिकारिक बयान जारी करके बताया है कि चुनाव प्रक्रिया के हिस्सेदार लोगों से बातचीत की पहल के तहत चुनाव आयुक्त राष्ट्रीय और प्रांतीय पार्टी का दर्जा प्राप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.