लखनऊ, फरवरी 5 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि अब तो उल्टा ये कहना पड़ेगा कि चुनाव आयोग का कोई झंडा हो तो वो भाजपाइयों के घर पर लगा दे। उन्होंने कहा कि अब बस यही बचा है कि चुनाव आयोग भाजपाइयों के घर पर बूथ बना दे और भाजपाइयों को पीठासीन अधिकारी। उन्होंने तंज करते हुए कहा है कि क्या चुनाव आयोग ने भाजपा को ठेके पर अपना काम दे दिया है या भाजपा ने चुनाव आयोग को संविदा पर रख लिया है। अखिलेश ने गुरुवार को कहा कि प्रशासनिक पर्यायवाची कोश में 'चुनाव आयोग' को 'भाजपा' के पर्यायवाची के रूप में जोड़ देना चाहिए। भ्रष्ट-भाजपा शासनकाल में आश्चर्य ये नहीं है कि सरेआम वोट काटने-बढ़ाने का अपराध हो रहा है, आश्चर्य ये है कि संवैधानिक संस्थाओं को ये नजर नहीं आ रहा है। आज वोट छीनने वाले कल को जनता का बाकी सब भी छीन लेंगे। उन्होंने ...