आगरा, अगस्त 10 -- चुनाव आयोग ने 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को सूची से बाहर कर दिया है। इनमें आगरा जिले के भारत कल्याण पार्टी, ब्रज विकास पार्टी और लोकतांत्रिक युवा शक्ति पार्टी शामिल हैं। यह कार्रवाई चुनावी व्यवस्था को पारदर्शी और साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से की गई है। अब देश में 2,854 में से 2,520 आरयूपीपी रह गए हैं। वर्तमान में देश में 6 राष्ट्रीय दल और 67 क्षेत्रीय दल पंजीकृत हैं। आयोग ने जून 2025 में 345 आरयूपीपी के सत्यापन के निर्देश दिए थे। नियमों के अनुसार, यदि कोई पार्टी लगातार 6 वर्ष तक कोई चुनाव नहीं लड़ती है, तो उसे पंजीकृत दलों की सूची से हटा दिया जाता है। आरपी अधिनियम 1951 के तहत, पंजीकरण के समय दलों को अपने नाम, पता और पदाधिकारियों की जानकारी देनी होती है और बदलाव की सूचना तत्काल देनी होती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.