नई दिल्ली, जनवरी 7 -- निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में जारी एसआईआर के संबंध में नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को नोटिस जारी किया है। नोटिस में अर्थशास्त्री को 16 जनवरी को अपने आवास पर उपस्थित रहने को कहा गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। टीएमसी ने इस घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे 'शर्मनाक तमाशा' बताया। अधिकारियों ने बताया कि सेन वर्तमान में विदेश में हैं, इसलिए नोटिस उनके पैतृक निवास, शांतिनिकेतन, बोलपुर में रह रहे उनके परिवार के एक सदस्य को दिया गया है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 'प्रोफेसर सेन को केवल एक ही नोटिस दिया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत गणना प्रपत्र में कुछ तार्किक विसंगतियां पाई गईं, जिसके कारण उन्हें सुनवाई के लिए उपस्थित होने को क...