गाजीपुर, जनवरी 31 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को सदर विधानसभा के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जमलापुर में बूथ लेवल अधिकारी को चुनाव आयोग के दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसरों से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत संचालित कार्यों की जानकारी ली। मौजूद नागरिकों से संवाद कर निर्वाचक नामावली से संबंधित आ रही समस्या के बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रक्रिया संचालित है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को किया जा चुका है। यदि किसी भी पात्र नागरिक का नाम सूची मे...