रांची, अगस्त 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर झारखंड कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फर्जी मतदाता बनाकर और वोट चोरी का आरोप चुनाव आयोग पर जब से लगाया है, तब से पूरी भाजपा बौखलाई हुई है। नेता प्रतिपक्ष सवाल करते हैं चुनाव आयोग से, लेकिन चुनाव आयोग का प्रवक्ता बनकर भाजपा वाले उनके बचाव में सामने आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने चुनाव आयोग से कई अहम सवाल किए हैं, लेकिन भाजपा के नेता चुनाव आयोग के प्रवक्ता बनकर इसका जवाब दे रहे हैं। उनकी चोरी पकड़ी गई है। इसी तरह हमारे झारखंड के सांसद निशिकान्त दूबे अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं या चर्चा में बने रहने के लिए हमेशा बयानबाजी करते रहते हैं। उनका कहना है ...