पटना, सितम्बर 27 -- विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग का दौरा 4-5 अक्टूबर को होगा। दौरे में मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्त शामिल रहेंगे। आयोग की उच्चस्तरीय टीम की ओर से राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। इसके पहले तीन अक्टूबर को नई दिल्ली के द्वारिका स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट परिसर में बिहार विधानसभा चुनाव के पर्यवेक्षकों के साथ बैठक होगी। इसमें सामान्य, पुलिस, व्यय तीनों पर्यवेक्षक शामिल रहेंगे। बिहार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद किसी भी दिन चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की जा सकती है। कानून व्यवस्था सहित तमाम पहलुओं पर समीक्षा होगी : शनिवार को चुनाव आयोग सूत्रों ने बताया कि उच्चस्तरीय टीम के बिहार दौरे के क्रम में राज्य में कानून-व्यवस्था एवं चुनाव सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.