मेरठ, अगस्त 13 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि विपक्ष अनावश्यक चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस एजेंडा विहीन हो गई हैं। केवल जनता को गुमराह करना उनका काम है, लेकिन जनता 2012 से 2017 के शासन को अच्छी तरह याद रखे हुए है। मंगलवार को निजी कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने क्षेत्रीय कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि 2012 में मैनपुरी में डिंपल यादव का उपचुनाव कैसे हुआ था। निर्विरोध उपचुनाव हुआ था। इसी तरह 2012 से 2017 के बीच 11 सीटों के विधानसभा उपचुनाव में भी सपा ने प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर चुनाव जीतने का काम किया। उन्होंने कहा कि वोटों की चोरी तो कांग्रेस और सपा के शासनकाल में होती थी। लोगों को वोट तक देने नहीं दिया जाता था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.