नैनीताल, फरवरी 7 -- भवाली। उत्तराखंड भारतीय गरीब मजदूर कामगार दल के संस्थापक अध्यक्ष गिरीश चंद्र आर्या ने डीएम के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। कहा है कि वर्तमान समय में चुनाव लड़ना और लड़ाना, अमीर व पूंजीपति घरानों तक सीमित होकर रह गया है, जबकि गरीब और मजदूर वर्ग का व्यक्ति सिर्फ मतदाता बनकर रह गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताते हुए मांग की है कि विधानसभा के आगामी सत्र में इस विषय पर बहस कराई जाए। कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में ठोस नीति और व्यवस्था नहीं बनाई गई तो लोकतंत्र कमजोर होगा और आम जनता का विश्वास व्यवस्था से उठता चला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.