संभल, फरवरी 3 -- दि बहजोई एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा संचालित बहजोई महाविद्यालय की प्रबंध समिति की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी लवमोहन वार्ष्णेय एडवोकेट ने सोमवार को चुनाव में लगे कार्मिकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जानी है। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को अध्यक्ष, सचिव समेत पांच पदों और सात सदस्यों के पद पर मतदान कराया जाएगा। दि बहजोई एजुकेशन ऑफ डेवलपमेंट ट्रस्ट के 1190 सदस्य मतदान में भाग लेंगे। इसके लिए बहजोई महाविद्यालय परिसर में तीन मतदान बूथ बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा पूरी चुनाव प्रक्रिया का एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण भी कराया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। बता दें कि अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.