नोएडा, दिसम्बर 16 -- नोएडा। नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) के चुनाव अधिकारियों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके साथ ही चुनाव अधिकारियों को संस्था का जिम्मा भी सौंप गया। एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने चुनाव अधिकारी योगेश आंदन, राकेश कत्याल, प्रदीप मेहता और सुभाष सिंघल को नियुक्ति पत्र और संस्था का पूरा जिम्मा सौंपा गया। ताकि चुनाव अधिकारियों के नेतृत्व में निष्पक्ष तरह से चुनाव हो सके। एनईए का 10 जनवरी को चुनाव है। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी राकेश कोहली और उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...