प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को चुनावी रंजिश और पेड़ की डाल के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्ष के घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा था। इसमें गंभीर रूप से घायल होने पर युवती का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर की महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की और उनके कपड़े फाड़े। बच्चों को बेरहमी से पीटा। पुलिस को दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने एक पक्ष से पांच लोग और दूसरे पक्ष के पांच लोगों के केस दर्ज किया है। एसओ कंधई गुलाबचंद सोनकर ने बताया कि चुनावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.