रामपुर, फरवरी 5 -- रामपुर। बार चुनाव की रंजिश में गांव के ही युवक ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारी पर हमला कर दिया। चैंबर पर ही मारपीट करने प्रयास किया और पत्रावलियों को फाड़ दिया। हंगामा होने पर अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कराया। जिस पर हमला करने वाला जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम लदौरा नरायनपुर निवासी सोहनलाल का कहना है कि वह मौजूदा समय में बार एसोसिएशन में संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर हैं। उनका चैंबर कचहरी परिसर में हैं। चुनाव जीतने के बाद गांव की ही शकील उनके रंजिश मानता है। सोहनलाल के अनुसार चार फरवरी को वह अपने चैंबर पर बैठकर काम निपटा रहे थे कि तभी शकील वहां पर आ गया। रंजिशन उसने गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करन...