मेरठ, दिसम्बर 16 -- परतापुर क्षेत्र में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच पुरानी चुनावी रंजिश एक बार फिर हिंसक रूप में सामने आ गई। गेझा गांव में सोमवार को खेतों में काम कर रहे एक किसान पर गांव के ही दो युवकों ने फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना के बाद गेझा में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। गेझा निवासी मोहित सोमवार को अपने खेतों में काम कर रहा था। इस बीच भूख लगने पर वह मोहिउद्दीनपुर गेझा मार्ग स्थित लोकेन्द्र प्रजापति मिष्ठान भंडार पर आया और समोसे लेकर वापस खेतों की ओर लौटने लगा। इस दौरान गांव के ही गौरव और उसका भाई विजय ने पीछे से आकर मोहित के सिर पर फरसे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए हमले में मोहित लहूलुहान होकर जमीन पर गिर प...