गोंडा, फरवरी 20 -- करनैलगंज , संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के चंगेरिया गांव में बुधवार की रात पंचायत चुनाव की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली बात से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में दबंगों ने गांव में कई राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान एक युवक के सिर में छर्रे लगने से वह घायल हो गया और लोहे की रॉड के प्रहार से बुजुर्ग के लहूलुहान होने की भी खबर है । दोनों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चंगेरिया निवासी विष्णुदेव दीक्षित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के ही सौरभ प्रताप सिंह उर्फ भोलू, अजय सिंह, रिंकू, शेष, गौरव, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.