फरीदाबाद, जनवरी 5 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। डीग गांव में चुनावी पुरानी रंजिश को लेकर रविवार देर रात दो गुटों के बीच गोलियां चलीं। इस घटना में एक ओर गांव के निलंबित सरपंच के भाई योगेंद्र यादव को तीन गोलियां लगीं, जबकि जगदीश उर्फ जग्गी एक गोली लगने से घायल हो गया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार रात गांव के शराब ठेके के पास दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। पुरानी पंचायत रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से अचानक गोलियां चलने लगीं। फायरिंग की आवाज से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। इस दौरान गोली बारी में योगेंद्र उम्र 35 साल को तीन गोलियां लगीं और जगदीश उर्फ जग्गी को एक गोली लगी। घटना के बाद दोनों घायलों के परिवार अपने-अपने घायलों को इलाज के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.